कोरबा / पसान // पसान ग्रामवासी इस बार दशहरे पर नए अंदाज का रोमांचक नजारा देखने को तैयार हैं। पहली बार बस स्टैंड पसान में 31 फ़ीट का पलक झपकते रावण आकर्षण का केंद्र रहेगा ऐसा प्रतीत होगा मानो रावण सच में लोगों को घूर रहा हो।

समिति के अनुसार इस बार का आयोजन कई मायनों में विशेष रहेगा। मुख्य कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा ,जिसमें भक्ति संगीत से लोगों को अभिभूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया है शाम 6 बजे से रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठेगा और लोग इसे यादगार पलों के रूप में संजोएंगे। रात 10 बजे रावण, के भव्य पुतला का दहन किया जायेगा पसान का दशहरा इस वर्ष दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।


