*कोरबा : राजवर्धन सिंह को पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर सरपंचों का जनसैलाब पहुंचा राजधानी
कोरबा/पाली तानाखार 24 सितंबर 2023 (छत्तीसगढ़ सिटी न्यूज) : विधानसभा चुनाव 2023 की घड़ी नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल अब अपने चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 विधानसभा के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है परंतु अभी तक कांग्रेस पार्टी की एक भी सूची जारी नही हुई है। ऐसे में विधानसभा से दावेदारी करने प्रत्याशी लगातार लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में लगे हुए हैं। कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से राजवर्धन सिंह अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने लोगो के बीच पहुंचकर जनसमर्थन हासिल कर रहे हैं।
पाली तानाखार के बड़ी संख्या में सरपंचों के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजवर्धन सिंह को पाली तानाखार विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के रायपुर स्थित बंगले पहुंचे। बतादें के सामाजिक कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से गोड समाज,कंवर समाज,तंवर समाज,यादव समाज,महंत समाज व अनेक समाज ने राजवर्धन को समर्थन दिया है। उन्होंने चरणदास महंत से आग्रह किया कि इस बार अगर राज्यवर्धन सिंह को विधानसभा चुनावों में टिकट मिलता है तो यहां से कांग्रेस को प्रचंड मतो से जीत मिलेगी , आखिर वर्तमान विधायक से संगठन , आम कार्यकर्ता क्यो खफा है —-रामदयाल उइके के कांग्रेस छोड़ने के बाद संकट के समय में वर्तमान विधायक ने पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस को जीत हासिल कराया , लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड वोट दिलाकर सांसद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ,इतनी उपलब्धि के बाद इतना विरोध क्यों हो रहा है , इसपर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बताया कि विधायक बनते ही उन्होंने संगठन को पूछना बन्द कर दिया था कांग्रेस के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने ,अपने कार्यक्रम में नही बुलाने ,विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नही करने जैसे कई कारण है जिससे संगठन उनके टिकट का विरोध कर रहा है

