38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

रिश्वत मांगने के आरोप में प्रधान आरक्षक लाइन अटैच…महिला से कोर्ट में चालान पेश करने के लिए 5 हजार रुपए मांगे…धमकी भी दी..

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

जांजगीर-चांपा// जांजगीर-चांपा जिले में एक प्रधान आरक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में लाइन अटैच किया गया है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बिर्रा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले के खिलाफ यह कार्रवाई की।अजगल्ले पर एक पीड़ित महिला से कोर्ट में चालान पेश करने के लिए 5 हजार रुपए की मांग करने का आरोप है। इसके साथ ही अजगल्ले ने पीड़िता को धमकी दी कि ‘फोन रिकॉर्डिंग कर रहे हो, तुम लोगों को देख लूंगा।’पुलिस को प्रधान आरक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत और ऑडियो सबूत मिले थे। जिसके बाद कार्रवाई की गई।
इसके बजाय, उन्होंने एक हस्ताक्षरित कागज पर कुछ लिखा, जिसकी एक प्रति महिला को दी। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रधान आरक्षक ने पहले 7 हजार रुपए लिए और कहा कि यदि कोई और जानकारी होगी तो फोन पर बताएंगे।
धमकी दी, कहा- देख लूंगा
महिला के अनुसार, 19 नवंबर को प्रधान आरक्षक अजगल्ले ने उनकी बेटी को लगातार फोन किया और शेष 5 हजार रुपए की राशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में फोन-पे करने को कहा।
जब महिला ने गरीबी का हवाला देते हुए पैसे देने में असमर्थता जताई, तो प्रधान आरक्षक ने धमकी दी कि “फोन रिकॉर्डिंग कर रहे हो, तुम लोगों को देख लूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि पैसे न देने पर चालान न्यायालय में पेश नहीं किया जाएगा।
बाद में चालान को एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ भेजा गया, जिसने कहा कि चालान की डायरी में ‘स्क्रू​​​​​​टनी’ (जांच) करनी है और उसे वापस बिर्रा थाना ले गया। प्रधान आरक्षक ने महिला को 20 नवंबर को चांपा न्यायालय आने को कहा था, जहां से जमानत मिलने की बात कही गई थी।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय से लिखित शिकायत के बाद एसडीओपी यदुमणि सिदार को मामले की प्राथमिक जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस की छवि धूमिल करने पर प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है। साथ ही उसके खिलाफ प्राथमिक जांच के निर्देश दिए है।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!