35.9 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

मरवाही पुलिस ने देशी कट्टा ,कारतूस के साथ ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही__— लोगों को देशी कट्टा और कारतूस दिखाकर  डराने वाले ट्रक ड्राइवर युवक को मरवाही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  रमेश सिंह पिता बृजभान सिंह  उम्र 24 वर्ष ट्रक ड्राइवर का काम करता है

वह गांव में कट्टा लहरा कर लोगों को डराता था। आरोपी युवक देवगवा का रहने वाला है।

मामला थाना मरवाही के ग्राम देवगवा का है। आरोपी रमेश सिंह पोर्ते जो की ट्रक ड्राइवर है अपने घर के सामने बंदूक लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। इसकी सूचना मरवाही पुलिस को हुई।

इसके बाद थाना मरवाही की टीम ने देवगंवा जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बाड़ी में छिपा था। पूछताछ में उसने बताया कि यह कोयला लेकर हाईवा में सीधी सिंगरौली की ओर जाता था जो बिहार के एक ट्रक ड्राइवर से देशी कट्टा और कारतूस 2000 में लिया था। आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!