35.9 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

चिरमिरी को सौगातों के लिए सांसद ज्योत्सना ने मुख्यमंत्री का जताया आभार 0 सीएचसी का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन के लिए 94 पदों की मंजूरी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

चिरमिरी को सौगातों के लिए सांसद ज्योत्सना ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
0 सीएचसी का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन के लिए 94 पदों की मंजूरी

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप चिरमिरी क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि की सौगात मिली है। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन के लिए विभिन्न संवर्ग के 94 पदों के सृजन की मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इसकी प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के लिए अस्पताल अधीक्षक के एक पद, मेडिकल विशेषज्ञ, सर्जिकल विशेषज्ञ और निश्चेतना विशेषज्ञ के एक-एक पद, शिशु रोग, रेडियोलॉजी, ईएनटी, नेत्र रोग, अस्थि रोग, मेडिसीन और स्त्री रोग विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल ऑफिसर के एक-एक पद, चिकित्सा अधिकारी के आठ पद, दंत चिकित्सक के एक पद, मेडिकल रिकॉर्ड अधिकारी के एक पद, स्टॉफ नर्स के 30 पद, नर्सिंग सिस्टर, ऑडियोमेड्रिशियन, रेडियोग्राफर, स्टोर कीपर, फॉर्मासिस्ट ग्रेड-2, कोल्ड चैन-कम-वैक्सीन लॉजिस्टिक असिस्टेंट, सहायक ग्रेड-3 और ड्रेसर ग्रेड-2 के दो-दो पद, लैब टेक्नीशियन के चार पद, लैब अटेन्डेंट के तीन पद, लेखापाल, ऑप्थेलमिक असिस्टेंट, डेंटल असिस्टेंट, ईसीजी टेक्नीशियन, वाहन चालक, ड्रेसर ग्रेड-1, भृत्य, धोबी, चौकीदार और स्वीपर के एक-एक पद तथा वार्ड ब्वाय और आया के पांच-पांच पद के सृजन की मंजूरी दी गई है।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने चिरमिरी क्षेत्र को दी गई सौगातों के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव एवं सरकार के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है। श्रीमती महंत ने कहा है कि उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए ध्यानाकर्षण कराया जा रहा था जिस पर केबिनेट की बैठक में संज्ञान लिया गया। निश्चित ही क्षेत्रवासियों को आने वाले दिनों में जल्द ही बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!