31.5 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

कोरबा मतदाता सूची 2026 का प्रारंभिक प्रकाशन, दावा-आपत्ति आमंत्रित

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //  भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर को कर दिया गया है। इस संबंध में जिले के विधानसभा रामपुर एवं कटघोरा के ईआरओ द्वारा राजनैतिक दलों की बैठक लेकर जानकारी दी गई।

https://cgcitynews.com
1. मतदान केन्द्रों की संख्या
युक्तियुक्तकरण के उपरांत कोरबा जिले में विधानसभा अनुसार मतदान केन्द्रों की स्थिति इस प्रकार है- विधानसभा क्षेत्र 20 – रामपुर : 306 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र 21 – कोरबा : 299 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र 22 – कटघोरा : 283 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र 23 – पाली तानाखार : 323 मतदान केन्द्र

2. कुल मतदाताओं की संख्या (दिनांक 23.12.2025 की स्थिति में)
रामपुर (20) – 2,05,293, कोरबा (21) – 2,05,856, कटघोरा (22) – 1,91,194, पाली तानाखार (23) – 2,15,067, कुल – 8,17,410 मतदाता।

3. दावा-आपत्ति अवधि
मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन हेतु दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। प्राप्त दावों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

4. दावा-आपत्ति की साप्ताहिक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों के प्रारंभिक प्रकाशन (दिनांक 23.12.2025) के उपरांत प्राप्त साप्ताहिक दावा-आपत्ति की जानकारी सर्वसामान्य के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध कराई जा रही है। तद्नुसार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 (रामपुर), 21 (कोरबा), 22 (कटघोरा) एवं 23 (पाली तानाखार) की प्रारूप 9, 10, 11, 11ए एवं 11बी की सूची 29.12.2025 तक की स्थिति में जिला कोरबा की वेबसाईट korba.gov.in के निर्वाचन पोर्टल में अपलोड कर दी गई है, जो जनसाधारण हेतु उपलब्ध है।

http://korba.gov.in


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!