कोरबा/ पसान // पसान पेट्रोल टंकी सील
कोरबा जिले के पसान में स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप मे एक सप्ताह पहले टीम पंप का निरिक्षण किया टीम ने पेट्रोल पंप की जांच करने के बाद सील कर दिया गया है। जांच टीम को निरीक्षण के दौरान पेट्रोल टंकी में कई तकनीकी और नियमों से जुड़ी खामियां मिलीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
सूत्रों के अनुसार, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह औचक जांच की थी। जांच में मापदंडों के उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आने पर पेट्रोल पंप को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़े 👇
https://cgcitynews.com/cg-breaking-thumb-implanted/
अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।
अधिकारियो ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल पंपों की गुणवत्ता, माप और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।

