27 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

रूंगटा कोल ब्लॉक को निरस्त करने एवं क्षेत्रीय जन समस्याओं को दूर करने के लिए बेतलो बैठक संपन्न हुई

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

_*रूंगटा कोल ब्लॉक को निरस्त करने एवं क्षेत्रीय जन समस्याओं को दूर करने के लिए बेतलो बैठक संपन्न हुई -*_

26 जनवरी

 

कोरबा / पसान // बीजाड़ांड़ में रूंगटा कोल ब्लॉक के आवंटन को निरस्त करने तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के उद्देश्य से ग्राम बेतलो में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकमत होकर खनन प्रस्ताव का विरोध दर्ज कराया। वहीं बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन से क्षेत्र के जंगल, जलस्रोत, कृषि भूमि और आदिवासी जीवन-शैली पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इससे पर्यावरण असंतुलन के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका भी प्रभावित होगी। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम सभा की सहमति के बिना किसी भी प्रकार के खनन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही संवैधानिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
वहीं ग्रामीणों ने भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल-जंगल-जमीन का संरक्षण अनिवार्य है और इसके लिए क्षेत्र के सभी गांवों को एकजुट होकर   रूंगटा कोल ब्लॉक       संघर्ष करना होगा।
इस दौरान गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन प्रदेश महासचिव अनिल पोया, पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज मरावी,मधोबीर सिंह उईके, रामलाल मरकाम, शिव कुमार उईके सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!