कवर्धा। ( atal-awas-sex-racket-girftari ) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने जिस्मफरोशी के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कवर्धा पुलिस ने शहर के एक रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट को बेनकाब करते हुए न केवल दलाल को दबोचा है, बल्कि संदिग्ध हालत में युवतियों को भी हिरासत में लिया है। इस अचानक हुई छापेमारी से पूरे घुघरी रोड इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पुलिस प्रशासन को पिछले कुछ समय से मुखबिरों के जरिए यह इनपुट मिल रहा था कि घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र के एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस ने फौरन एक विशेष टीम का गठन किया और योजनाबद्ध तरीके से बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। जब पुलिस की टीम घर के भीतर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। मौके से पुलिस ने एक दलाल और तीन युवतियों को बेहद आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया
यह खबर भी पढ़े 👇
atal-awas-sex-racket-girftari पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का साफ कहना है कि शहर की फिजा खराब करने वाले ऐसे अवैध अड्डों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस रैकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और क्या इसमें कुछ और बड़े सफेदपोश लोग भी शामिल हैं।

