थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान और उसके स्वजनों ने एक महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट की। पीड़िता के परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाए। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है
थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान और उसके स्वजन ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी कर उनके साथ मारपीट कर दी। महिला के स्वजन ने मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी। पुलिस ने प्रधान सहित अन्य पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर
आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के प्रधान दीपू और उसके पिता जगदीश और उसके भाई जय नारायण, मदन ने चार पहिया गाड़ी उसके दरवाजे के सामने खड़ी कर दी, जिससे उसके जानवरों को निकलने में दिक्कत हो रही थी। जब उसने गाड़ी को हटाने के लिए कहा तो सभी लोगों ने उसके और उसके स्वजन को गाली गलौज करने लगे।
जब उसने गाली देने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी और घर में घुसकर उसके साथ भी छेड़खानी कर दी। जिससे सभी लोग घायल हो गए। गलत इरादे से उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सभी वहां से भाग गए। गांव में सभी लोग आए दिन किसी न किसी के साथ अभद्रता करते रहते हैं।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रधान दीपू ने कहा कि मारपीट, छेड़खानी का आरोप गलत है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान व उसके स्वजन के विरुद्ध छेड़खानी व मारपीट, धमकाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

