रायपुर। // छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे पार्षद ठगी मामला में अंधविश्वास और लालच का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने जन प्रतिनिधियों की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गुढ़ियारी क्षेत्र के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे को तांत्रिकों ने अपनी बातों में फंसाकर 3.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पार्षद को नोटों की बारिश और रकम को 10 गुना करने का झांसा दिया था, लेकिन अंत में उनके हाथ केवल नकली नोटों से भरा एक झोला लगा।
अन्य ताज़ा खबरें पढ़े 👇👇
0 भिलाई के ठगों ने बिछाया था जाल (रायपुर पार्षद ठगी मामला)
पार्षद रुस्तम कुर्रे की मुलाकात एक साल पहले सुपेला (भिलाई) में राहुल भारती और मयंक दास नामक युवकों से हुई थी। आरोपियों ने खुद को सिद्ध तांत्रिक बताते हुए पार्षद को भरोसा दिलाया कि वे अनुष्ठान के माध्यम से साढ़े तीन लाख रुपये को साढ़े तीन करोड़ में बदल सकते हैं। 9 फरवरी को गुढ़ियारी स्थित एक ऑफिस में पूजा का नाटक रचा गया। आरोपियों ने पार्षद से नगद पैसे लिए और श्मशान की मिट्टी लाने का बहाना बनाकर फरार हो गए। पार्षद ने जब उनके द्वारा दिए गए झोले को खोला, तो उसमें असली नोटों की जगह ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ के नकली नोट भरे थे।
तंत्र मंत्र की अन्य खबरें 👇👇
0 बिलासपुर और कोरबा की डरावनी यादें हुई ताजा
पार्षद के साथ हुई यह घटना प्रदेश में पहली नहीं है। हाल के दिनों में बिलासपुर और कोरबा से भी ऐसी ही सनसनीखेज खबरें सामने आई हैं:
* बिलासपुर में ठगी: बिलासपुर में भी हाल ही में एक कथित तांत्रिक ने ‘नोटों की बारिश’ का वीडियो दिखाकर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की ठगी की थी।
* कोरबा का खूनी खेल: पिछले साल दिसंबर में कोरबा के एक फार्महाउस में पैसों की बारिश कराने के नाम पर चल रहे तंत्र-मंत्र के दौरान कबाड़ कारोबारी सहित तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वहां भी तांत्रिक ने 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का लालच दिया था।
0 पुलिस की कार्रवाई
गुढ़ियारी पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और 4 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों, राहुल भारती और मयंक दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन ठगों का जाल और कहां-कहां फैला है।
> चेतावनी: प्रशासन ने बार-बार अपील की है कि पढ़े-लिखे लोग और जिम्मेदार नागरिक ऐसे किसी भी ‘पैसों की बारिश’ या ‘रकम दोगुनी’ करने वाले तांत्रिकों के झांसे में न आएं। यह केवल आपराधिक गिरोहों द्वारा बनाया गया एक जाल है।
YouTube 👇👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
इससे पहले कोरबा और बिलासपुर में भी इसी तरह के ठगी के मामले सामने आ चुके हैं।
CG Crime News: रतनपुर हाईवे लूट का खुलासा, तंत्र-मंत्र ठगी के बदले चार आरोपी गिरफ्तार

