कोरबा (cg city news )/ अपने टिकट कटने से व्यथित पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के द्वारा कल वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर रायपुर में मीडिया में दिए गए बयान पर पाली तानाखार के पोड़ी उपरोड़ा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते ने कड़ी शब्दों में निंदा की है,
ब्लॉक अध्यक्ष असमेर पोर्ते वीडियो में
उन्होंने कहा कि विधायक के द्वारा संगठन को हमेशा हाशिए पर रखा था ,उनके द्वारा संगठन को कोई महत्व नहीं दिया जाता था ,कांग्रेस के संगठन के द्वारा एक वर्ष पूर्व ही विधायक को बता दिया गया था की आपका क्रियाकलाप ठीक नहीं है जिससे जनताओं के बीच में गलत संदेश जा रहा है
संगठन ने कई बार कड़ी प्रतिक्रिया दी थी देखे वीडियो
अगर आप अपने कार्य को नही सुधारते है तो संगठन के द्वारा आपके विरुद्ध पीसीसी में शिकायत करेगा व चुनाव के समय आपके टिकट का विरोध किया जायेगा ,परन्तु विधायक जी के द्वारा सभी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया ,और संगठन ने पीसीसी में मोहितराम केरकेट्टा के टिकट का लिखित में विरोध किया गया जिसमें तीनों ब्लाक अध्यक्ष शामिल थे , और कांग्रेस के सर्वे रिपोर्ट में भी जनता ने उन्हें नकार दिया था ,इस कारण से उनका टिकट काटा गया ,विधायक मोहितराम केरकेट्टा के द्वारा वरिष्ठ नेताओं पर गलत बयानबाजी करना ,उनकी मानसिकता को प्रदर्शित करता है ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पीसीसी अध्यक्ष से उनके बयान को अनुशासन हीनता मानते हुए उनपर कार्यवाही करनी चाहिए
मोहितराम केरकेट्टा के मीडिया में दिया गया बयान
*विधायक मोहित राम केरकेट्टा बोले- चरणदास महंत ने काटा टिकट:* दूसरे दल से लड़ूंगा और जीतूंगा; मेरे साथ पूरी टीम, नेताओं पर साजिश का आरोप
https://dainik-b.in/xgirfPKm1Db

