कोरबा/कटघोरा :- विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई रिस्क लेना नही चाह रही है लिहाजा भाजपा ने कटघोरा के लिए नया चेहरा तय किया है। अब इस नए चेहरे से जनता कितना प्रभावित होगी यह तो कह पाना मुश्किल है लेकिन इतना जरूर तय है कि इस नए चेहरे से कांग्रेस को जरूर लाभ होगा। वही भाजपा द्वारा प्रत्याशी को घोषणा होते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित कई दावेदारों में अंदरूनी कलह भी बनी हुई है जो नए चेहरे से संतुष्ट नही है।
बतादे कि भाजपा ने विधानसभा कटघोरा के लिए प्रेमचन्द्र पटेल को चुनावी मैदान में प्रत्याशी बनाकर पासा फेंका है। जिसे जनता भी समझ नही पा रही है, दरअसल पार्टी के पास अनेको दावेदार मौजूद हैं जिनकी जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ है जो पार्टी के लिए पूर्ण समर्पित है अब ऐसे में नए चेहरे पर दांव खेलना मतलब बड़ा रिस्क लेना माना जा सकता है हालांकि भाजपा का दांव समझना हर किसी के बस की बात नही है। ग्राउंड रिपोर्ट की बात करे तो जनता प्रेमचन्द्र पटेल से वाकिफ नही है उन्हें लगता है इस बार फिर वे कांग्रेस को ही चुनना पसंद करेंगे। सूत्रों की माने तो पार्टी के कार्यकर्ता भी नही चाह रहे कि प्रेमचंद पटेल गद्दी पर बैठे,ये पार्टी की अंतर्कलह भाजपा पर भारी पड़ सकती है।
भाजपा में कई दावेदार मौजूद हैं टिकट की लाइन में थे, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें दरकिनार कर प्रेमचन्द्र पटेल को चुनावी उम्मीदवार तय किया है अब प्रेमचन्द्र पटेल को चुनावी मैदान में उतारने के पीछे क्या पैतरा है यह तो पार्टी के नेता ही समझ सकते हैं फिलहाल पार्टी द्वारा प्रेमचंद को टिकट देने से कई उम्मीदवारों के चेहरे मुरझा गए हैं अब वे पार्टी से अंदरूनी दावपेंच की फिराक में है जो भाजपा के प्रत्याशी को भारी पड़ सकता है।

