31.6 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

पसान में अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में अज्ञात महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले में महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे एवं उनकी टीम ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई।
जानकारी के अनुसार, रामचरण काशीपुरी की सूचना पर बहखाभर्रा जंगल में महुआ पेड़ के पास एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतिका की पहचान जयकुंवर के रूप में हुई, जिसकी पहचान उसके पति गनपत सिंह मरकाम ने की।
पसान कोरबा में महिला हत्या का खुलासा, आरोपी सुकदेव करियाम पुलिस गिरफ्त में
पसान कोरबा में महिला हत्या का खुलासा, आरोपी सुकदेव करियाम पुलिस गिरफ्त में
मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसमें 22 फरवरी 2026 को आरोपी सुकदेव करियाम महिला को मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए दिखाई दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा गला दबाकर हत्या की पुष्टि की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी सुकदेव करियाम ने महिला को जंगल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर आरोपी को 10 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
इस पूरे मामले के खुलासे में थाना पसान की पुलिस टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, गवाहों से पूछताछ और लगातार निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई और मामले का शीघ्र खुलासा किया।

 

यह भी पढ़े 👇👇

पसान पुलिस जागरूकता अभियान: चोरी-लूट रोकने के लिए बड़ा एक्शन, व्यापारियों को निर्देश

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQlhttps://cgcitynews.com/protest-against-rungta-mines-intensified-in

पसान में सनसनीखेज वारदात: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने घंटों में किया गिरफ्तार


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!