29.3 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

तारबाहर पुलिस और ACCU सेल की बड़ी कार्रवाई… होटल सेंट्रल पॉइंट में 7 रसूखदार नचा रहे थे 52 परियां… परियों और रकम के साथ सभी रसूखदार रंगे हाथ पकड़े गए… थाने पहुंचते ही…

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस और पुलिस की विशेष टीम ने होटल सेंट्रल बैंक में छापे मार कर 52 प्रिया नचा रहे सात रसूखदारों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही सभी जुआरी मुंह छुपाते फिर रहे थे।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार सक्रिय होकर बड़ी-बड़ी कार्रवाई की जा रही है l बिलासपुर पुलिस कप्तान संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल ने जुआ, सट्टा पर कड़ी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिये थे, जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने टीम बनाकर थाना तारबाहर क्षेत्र के होटल सेंट्रल प्वाइंट में जुआ खेलते पाये जाने पर जुआडियों पर तारबाहर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया l पुलिस ने इन जुआरियों से तास पत्ती के साथ 63,100 रुपए जब्त किए हैं।

ये हैं रसूखदार जुआरी

01. कमल कुमार पिता राजपाल उम्र 50 वर्ष निवासी करबला रोड थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर l

02- दीपक जैन सुतारिया पिता बी डी जैन उम्र 57वर्ष निवासी टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।

03- तरुण कुमार पिता स्वर्गीय बलदेव उम्र 48 वर्ष निवासी विद्यानगर थाना तारबाहर बिलासपुर।

04 – सतीश सलूजा पिता आर सलूजा उम्र 51 वर्ष निवासी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।

05 – विशाल जीवनी पिता नंदलाल जीवनी उम्र 31 वर्ष निवासी बिनोवा नगर थाना तारबाहर बिलासपुर।

06. अनूप मेघानी पिता एम मेघानी उम्र 55 वर्ष निवासी बिनोवा नगर थाना तार बहार बिलासपुर।

07. दिलीप बेलानी पिता बि एम बेलानी उम्र 49 वर्ष निवासी तारबाहर बिलासपुर।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौधरी, उनि श्रवण टंडन, उनि कृष्ण कुमार साहू, प्रआर बलवीर सिंह, प्रआर सूरज तिवारी, आर. संदीप, सरफराज खान, तरुण केसरवानी, पाटले, मुरली, अरविंद आनंत रूपलाल, सुखदेव पलके का योगदान रहा l


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!