32 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

कोरबा पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से भयमुक्त माहौल में मतदान करने की अपील, असमाजिक तत्वों को दिया गया कड़ा संदेश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के साथ में पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई है ,विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी है यही वजह है,कि पुलिस दिन रात मेहनत कर अवैध कार्य में लिप्त लोगों की धरपकड़ करने के साथ ही शहर की शांति व्यवस्था को कायम रखने के प्रयास में जुटी हुई है। रविवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को संदेश दिया,कि वे भयमुक्त होकर वोट डालें बिना किसी लालच और डर के। इससे पहले एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जरुरी समझाईश दी।

विधानसभा चुनाव कां शातिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। खासकर पुलिस के कंधो पर यह जिम्मेदारी कुछ ज्यादा है। भयमुक्ति माहौल में मतदान करना पुलिस का सबसे बड़ा कर्तव्य है। इसी मंशा से पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को संदेश देने का प्रयास किया,कि लोकतंत्र के दस पर्व में वे बिना किसी डर के मतदान करें। फ्लैग मार्च से पहले एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कोतवाली थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने स्पीच दी। उन्होंने कहा,कि चुनाव को प्रभावित करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। चुनाव को भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस पर कुछ ज्यादा ही है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!