कोरबा // कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज, जल्के सर्किल के बैगापारा खंजरपार में बड़ी दुर्घटना घटी जहाँ करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। हाथी प्रभावित क्षेत्र पसान रेंज में 61 हाथियों का दल मौजूद था। जो 27/ 11/ 2023 के प्रातः काल में एक हाथी विचरण कर रहा था।जमीन से 10 फीट की ऊँचाई पर लटकती बिजली तार के चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने लटकती बिजली की तार की शिकायत लोकल विधुत और फॉरेस्ट टीम को दी थी। फॉरेस्ट विभाग ने फुर्ती दिखाते हुए विद्युत विभाग पौड़ी उपरोड़ा में इसकी शिकायत पत्र सौंपा, तत्पश्चात 6 महीना बीत गए पर लटकते तार पर फॉरेस्ट और विद्युत विभाग का दुबारा ध्यान नहीं गया। शायद विभागों को घटना होने का इंतजार था। अब घटना घटने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जायेगा ,अब देखना होगा कि हाथी मामले में क्या जांच रिपोर्ट आती है और लापरवाही बरतने वालो पर क्या कार्यवाही होती है ,क्योंकि विद्युत विभाग गर्मी के मौसम में लाइन मेंटेनेंस के नाम पर लंबी चौड़ी रकम खर्च करती है
-
कटघोरा वन मंडल डीएफओ निशांत कुमार मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया की हाथी विचारण के लिए निकला था और बिजली की तार 10 फीट ऊंचाई होने के कारण हाथी करेंट से संपर्क में आया और उसकी मौके पर मौत हो गई , घटनास्थल पर हाथी का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट जांच के लिए जबलपुर भेजा जाएगा । जल्के सर्किल में60 हाथियों का दल अभी भी विचरण कर

घटनास्थल पर कोरबी चौकी प्रभारी असरफ खान अपनी टीम को लेकर मौके पर उपस्थित हुए और भीड़ को नियंत्रित किया पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा के डॉक्टर रामचरण, इंद्र कुमार, कमल कुमार, उपस्थित थे फॉरेस्ट विभाग संबंधित अधिकारी और पसान रेंज के रेंजर रामनिवास देहात सहित अपनी टीम और जनपद सदस्य दिपक उदय आसपास के सरपंच जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


