आखिर फैसले का वह रविवार आ हो गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। कुछ घंटों में वो घड़ी भी सामने होगी, जब कोरबा जिले की चार विधानसभा सीटों पर काबिज होने जा रहे विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। उसके पहले का रोचक नजारा भी सभी को रोमांचित करने वाला होगा। हर एक चरण की गिनती और रुझानों के सामने आते ही ऐसा बार बार होगा कि कई के दिल बैठते दिखेंगे तो कुछ के लिए खुशी की फुहारें भी बरस जाएंगी। इन तमाम गतिविधियों को नियंत्रित रहते हुए पूर्णता की और बढ़ने प्रशासन और पुलिस ने खास इंतजाम कर रखे हैं। दूसरी ओर प्रत्याशियों और समर्थकों को भारी भीड़ मतगणना स्थल के भीतर और बाहर जमी होगी, जो पल-पल की गिनती व रुझान पर नजर गड़ाए उस उद्द्घोष का इंतजार कर रही होगी, जिसके लिए वे सुबह से फूल माला, ढोल ताशे और पटाखों के साथ खड़े हैं। दांव पर लगी 51 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने के साथ ही चार के सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा, तो शेष के हाथ मायूसी लगेगी

