28.2 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

राशन दुकान संचालक मस्त ,जनता पस्त ,निःशुल्क चावल का भी ले रहे पैसा,चना नहीं मिल रहा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा//  सरकार की योजनाओं का कैसे बंटाधार लगाया जाता है ये राशन दुकान संचालको को अच्छी तरह पता होता है ,कोरबा जिले की अधिकांश राशन दुकानों को राशन माफिया चला रहे हैं ,जो समूह के नाम से दुकान का आबंटन करा लेते हैं और उसके बदले समूह के सदस्यों को हर माह कुछ रकम देकर दुकान का वितरण प्रणाली अपने हाथ मे लेकर राशन का  अफरातफरी करते हैं ,बकायदा उनका डील सहायक खाद्य अधिकारी से होता है जो निरीक्षण पंजी में सब ओके कर देते है

कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत कल्गामार में निःशुल्क चांवल का प्रतिकिलो 1 रुपये कीमत लिया जा रहा हैं।

यहां शारदा महिला स्व सहायता समूह द्वारा उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जा रहा है । कल्गामार में 380 राशन कार्डधारी हैं। राशन लेने पहुँचे कार्डधारको ने बताया कि उनसे प्रतिकिलो चावल पर एक रुपये लेते हैं। चना और शक्कर का पैसा तो ले रहे हैं पर लोगों को चना नहीं दे रहे हैं। इस मामले में हमारे संवाददाता द्वारा खाद्य निरीक्षक श्रीमती उर्मिला गुप्ता से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि गुरुवार को मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा ,पर लोगों को संदेह है कि सहायक खाद्य अधिकारी को कुछ भी गड़बड़ी नजर आ जाये ,


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!