32 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

विधायक रेणुका के निर्देश में जिला अधिकारी की टीम ने की अवैध उत्खनन पर कार्यवाही

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

एमसीबी जिला — के अंतर्गत भरतपुर सोनहत विधायक पद की शपथ लेने के बाद ही विधायक रेणुका सिंह एक्शन मोड पर आ गई भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के नरेंद्र दुग्गा को निर्देश देने के बाद जिले के खनिज विभाग की टीम ने भरतपुर सोनहत विधानसभा में बड़ी कार्यवाही की है किन्तु क्या यह अवैध उत्खनन व परिवहन हमेशा बंद होगा या अधिकारी भी बदले जायेंगे इसे लेकर जिले में यह चरचा का विषय बना हुआ है की अब तक अधिकारी ने कार्यवाही क्यो नही की ।

वही विधायक के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण पर रेत भंडारण करने वाले शिवम सिंह पर खनिज विभाग ने 2 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। भरतपुर विकासखंड के ग्राम बड़वाही में क्षमता से अधिक मात्रा में रेत भंडारण पर कार्यवाही करते हुए खनिज विभाग ने खनिज अधिनियम 1957 व छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्रवाई की है। बता दे कि भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, कि मेरे विधायक बनते ही इस क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार रुकेगा। रेणुका सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान यहां हो रहे अवैध रेत कारोबार को चुनावी मुद्दा बनाया था और क्षेत्रवासियों से यह वायदा किया था कि भाजपा सरकार और मेरे विधायक बनते ही यहां रेत का अवैध कारोबार रुकेगा। उन्होंने कहा था कि किसी माई के लाल में दम नही जो जनता की इच्छाओं के विपरीत काम करे।

रेणुका सिंह का रेत माफिया का वीडियो


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!