35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की |* *इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा भी साथ में थे |*

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और मोदी की गारंटी पर की गई पहल की जानकारी दी.सीएम साय ने बताया कि सरकार गठन होते ही 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत की गई है.राज्य के किसानों से किए वादे पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए की दर से खरीदने का निर्णय लिया है.

सीएम साय ने मोदी को बताया, सुशासन दिवस पर 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान भी किया जाएगा. अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है.

मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मैट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया.


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!