गौरेला पेंड्रा मरवाही: बागी नेताओं पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से बगावत करने वालें नेताओं पर बड़ी कार्यवाही की गई है. कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे नेता और सहयोगियों को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है. कांग्रेस ने कहा कि, अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याशि सहित 6 नेताओ को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है. इसमें गुलाब सिंह राज , शंकर पटेल, मुद्रिका सिंह सर्राटी, अजीत सिंह श्याम ,नारायण सिंह आर्मो, और गुलाब सिंह आर्मों को निष्कासित किया गया है.

