38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: धान खरीदी को ₹26,200 करोड़ की गारंटी : सरकारी विभागों का विलय कर ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की ओर बढ़ा कदम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर, // । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में  कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में किसानों, सुशासन और खेल विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। मंत्रि-परिषद ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी हेतु ₹15,000 करोड़ की पिछली शासकीय प्रत्याभूति को पुनर्वेधीकृत करने के साथ ही ₹11,200 करोड़ की अतिरिक्त प्रत्याभूति को मंजूरी दी है। इस तरह, धान उपार्जन के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थाओं हेतु स्वीकृत कुल शासकीय प्रत्याभूति अब ₹26,200 करोड़ हो गई है, जिससे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।

सुशासन की दिशा में बड़ा कदम: विभागों का विलय
  • कैबिनेट ने ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ के उद्देश्य को साकार करते हुए शासकीय कार्य में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन किया है।
  • सार्वजनिक उपक्रम विभाग का विलय अब वाणिज्य और उद्योग विभाग में कर दिया गया है।
  • बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का संविलियन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में किया गया है।
    किसानों को राहत: दलहन-तिलहन की ख़रीदी जारी
  • मंत्रि-परिषद ने पूर्व वर्ष की भांति ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ (पीएसएस) के तहत खरीफ और रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसलों के उपार्जन को जारी रखने का निर्णय लिया है।
  • इस योजना में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन (खरीफ) और चना, सरसों, मसूर (रबी) का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जाता है।
  • इस व्यवस्था से मंडियों में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, जिससे कृषकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की संभावना होगी

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!