31.5 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु बिलासपुर स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर  // रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकृत वेंडरों के माध्यम से गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार हेतु वरि मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा गाडियों तथा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु नियमित रूप से खानपान जांच अभियान चलाया जा रहा है।
 बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री एस भारतीयन के नेतृत्व में वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य पर्यवेक्षक व टीम द्वारा औचक खानपान जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 29 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध नियमानुसार 80,460 रुपए का जुर्माना लगाते हुए आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि बिलासपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से निगरानी अभियान चलाता रहेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!