33.8 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में मजदूरों से ठसाठस भरी वाहन—सुरक्षा पर उठे सवाल, दुर्घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/ पसान //  पसान थाना अंतर्गत रेलवे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की आवाजाही को लेकर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। बुधवार शाम का एक दृश्य सामने आया जिसमें दर्जनों मजदूरों को एक खुले पिकअप वाहन cg12BN6855  (फोटो में दिख रहा नंबर )में ठूँस-ठूँस कर ले जाया जा रहा था। वाहन में क्षमता से कई गुना अधिक लोगों की मौजूदगी साफ तौर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी दर्शाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार और संबंधित एजेंसियां मजदूरों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने में गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। बिना सीट, बिना सुरक्षा और बिना नियमानुसार व्यवस्था के इस तरह मजदूरों को ढोया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
पसान क्षेत्र में पहले भी सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएँ हो चुकी हैं, ऐसे में इस प्रकार का परिवहन मजदूरों की जान से सीधा खिलवाड़ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सवाल पूछा है—अगर कोई दुर्घटना होती है तो आखिर उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

बड़ा सवाल यह है की इस खबर के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग मजदूरों की सुरक्षित आवाजाही के प्रति गंभीर होकर , ठेकेदारों पर कार्रवाई करेगा और उक्त पिकअप वाहन पर भी चलानी कार्यवाही कर इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाने के प्रति गंभीरता दिखायेगा या किसी बड़े हादसे का इन्तेजार रहेगा

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!