32 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

पहली कैबिनेट में ही 18 लाख पीएम आवास का पैसा मंजूर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

25 दिसंबर को किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान

सीएम साय ने कहा- मोदी गारंटी में किए सभी वादे होंगे पूरे

कांग्रेस ने राज्य को आर्थिक रूप से खोखला किया : विष्णुदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए  आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से पूरी तरह खोखला कर दिया है। इसके बावजूद आने वाले पांच वर्षों में राज्य में डबल इंजन की भाजपा सरकार मोदी गारंटी में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख गरीब परिवारों को अब पक्का मकान मिलेगा। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित 18 लाख घरों को पूरा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

धर्मांतरण को बढ़ावा दिया कांग्रेस ने

आदिवासियों के कथित धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय ने पिछली कांग्रेस सरकार पर वोट बैंक के लिए धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार इस बात का पता लगाएगी कि ऐसी गतिविधियों पर कैसे अंकुश लगाया जाए। भूपेश सरकार में हुए कथित घोटालों के मामलों में कार्रवाई के वादों को भी पूरा करेंगे

साय ने सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार के मामलों में राज्य सरकार जांच करेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी

पीएम आवास योजना पर 8640 करोड़ रुपए खर्च अनुमानित

भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र-मोदी की गारंटी 2023 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लंबित 18 लाख घरों को पूरा करने के लिए धनराशि का आवंटन करने का वादा किया गया है। यह राशि करीब 8640 करोड़ रुपए अनुमा अनुमानित है। लंबित घरों के निर्माण के लिए करीब 21,600 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। इसमें राज्यांश 40 व केंद्रांश 60 फीसदी राशि शामिल है। आवास योजना के तहत हितग्राहियों को प्रति आवास 1.20 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से राज्यांश की राशि जारी नहीं किए जाने से योजना के लक्षित मकान नहीं बन पाए हैं। 40 प्रतिशत राज्यांश राशि के रूप में करीब 8,640 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जाएगी।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!