38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

राज्योत्सव में पीएम मोदी की एंट्री से पहले रायपुर बना किला! 30 IPS, 100 अफसर और 5 हजार जवान देंगे सुरक्षा, जानिए कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 25वें राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को राज्योत्सव समारोह में शामिल होने रायपुर आ रहे हैं। उनके आगमन से पहले पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है, वहीं ट्रैफिक प्लान में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

30 आईपीएस और 100 अधिकारी निगरानी में तैनात

राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 30 आईपीएस अफसर और करीब 100 राजपत्रित पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी पीएम के आगमन से लेकर उनके ठहराव और प्रस्थान तक सुरक्षा की कमान संभालेंगे। मेफेयर होटल में पीएम मोदी के ठहरने के दौरान तीन आईपीएस और दो दर्जन राजपत्रित अधिकारी सुरक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे। एडीजी दीपांशु काबरा को पूरे सुरक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। शहर के संवेदनशील इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी और खुफिया विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे हैं।

पांच हजार से अधिक जवान रहेंगे तैनात

राजधानी में करीब पांच हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। रायपुर के अलावा बस्तर, सरगुजा और आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। सुरक्षा घेराबंदी में डॉग स्क्वॉड, बम डिटेक्शन टीम और एंटी-सबोटाज यूनिट भी सक्रिय रहेंगी।

एसपीजी टीम ने संभाली कमान

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम मंगलवार-बुधवार को रायपुर पहुंच रही है। सूत्रों के अनुसार एसपीजी के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही रायपुर आ चुके हैं और उन्होंने कार्यक्रम स्थलों मेफेयर होटल, विधानसभा, ट्राइबल म्यूजियम और शांति शिखर मंदिर का निरीक्षण कर लिया है। पुलिस अधिकारियों को उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल से जुड़े दिशा-निर्देश दिए हैं।

वीआईपी और आम नागरिकों के लिए अलग रूट

राज्योत्सव समारोह में लगभग पांच हजार पंचायत प्रतिनिधि, विधायक, सांसद और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इस कारण पुलिस ने वीआईपी और आम जनता के लिए अलग-अलग रूट प्लान तैयार किया है। वीआईपी वाहनों के लिए विशेष मार्ग तय किया गया है, जबकि आम नागरिकों को वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी गई है। अंतिम रूट एसपीजी की स्वीकृति के बाद जारी किया जाएगा।

होटलों और ढाबों की जांच जारी

राजधानी पुलिस ने सुरक्षा के तहत सोमवार से ही होटलों, लॉज और ढाबों की सघन जांच शुरू कर दी है। शहर के बाहरी इलाकों और मुख्य प्रवेश मार्गों पर पुलिस चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है और पहचान सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।

एक नवंबर को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव

प्रधानमंत्री के आगमन के दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।

  • एयरपोर्ट टर्निंग से कायाबांध, एकात्म पथ, सीबीडी बिल्डिंग रोड, मंत्रालय, मेफेयर रोड और सेक्टर-24 तक का मार्ग बंद रहेगा।
  • पीएम का काफिला सेक्टर-24 से सत्य साईं अस्पताल तक जाएगा, इस दौरान मेफेयर रोड, सीबीडी मंदिर, हसौद टर्निंग, परसदा स्टेडियम और झांझ तालाब मार्ग पर यातायात नहीं होगा।
  • इसके बाद प्रधानमंत्री विधानसभा भवन और ट्राइबल म्यूजियम सेक्टर-24 जाएंगे। इस दौरान इन मार्गों से सटे सभी रास्तों पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक रोका जाएगा।

बाहरी जिलों से आने वालों के लिए वैकल्पिक रूट

  • महासमुंद और आरंग से आने वाले वाहन राजू ढाबा-सेरीखेड़ी-कायाबांध मार्ग से आएंगे।
  • बलौदा बाजार और बिलासपुर की दिशा से आने वाले लोग मंदिर हसौद-सेरीखेड़ी-कायाबांध-सेक्टर-22 मार्ग का उपयोग करेंगे।
  • दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा और बालोद से आने वालों को पचपेड़ी नाका-माना-मुक्तांगन मार्ग से आने की सलाह दी गई है।
  • अभनपुर दिशा से आने वाले वाहन माना तूता मार्ग का उपयोग करेंगे
  • राजधानी में सुरक्षा सबसे ऊंचे स्तर पर
    राज्य स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए रायपुर पुलिस और प्रशासन ने किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी है। ड्रोन कैमरों से निगरानी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम से लाइव ट्रैकिंग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को 24 घंटे सुपरविजन में रखा जाएगा। राज्योत्सव का यह अवसर ऐतिहासिक होने जा रहा है जहां छत्तीसगढ़ अपनी 25 वर्ष की यात्रा का जश्न मनाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति इसे और भी खास बनाएगी।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!