38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

जिला मुख्यालय से बड़ी खबर,पढ़ाई छोड़ पुताई करते दिखे विद्यार्थी-कक्षा में शिक्षिका भी रही उपस्थित,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (7/11/25) पालको के द्वारा विद्यालयों में बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए भेजा जाता है ना कि काम करने के लिए। कोरबा जिले में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें छोटे-किशोरवय विद्यार्थियों से बर्तन धुलवाने, झाड़ू लगवाने से लेकर दीगर कार्य कराने के मामले उजागर होते रहे हैं।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय में जिला और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की नाक के नीचे आज एक और मामला देखने को मिला, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर (ब्लॉक शिक्षा कार्यालय कोरबा) के अंतर्गत विद्यार्थियों से ही रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है।
विद्यालय की साज-सज्जा करने के लिए निःसन्देह सरकारी राशि उपलब्ध कराई गई होगी, लेकिन जिस तरह से विद्यार्थी अपने कक्ष में दीवार और खिड़कियों की रंगाई-पुताई करते नजर आए। उससे तो यही लग रहा है कि यहां अधिकांश कार्य विद्यार्थियों से कराया गया और शासन से मिले खर्च की राशि को फर्जी बिल लगाकर हजम करने का काम किया जाएगा। यह नजारा पेश आया जब एक कक्षा में कुछ विद्यार्थी गणवेश में तो कुछ विद्यार्थी बिना गणवेश के घरेलू कपड़ों में दीवार और खिड़की की पुताई करते नजर आए। एक छात्र गोड़ी पर चढ़कर दीवार पोत रहा था तो छात्रा खिड़की पेंट कर रही रही। कमरे में एक शिक्षिका भी मौजूद रहकर काम करा रही थी।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!