33.8 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर; सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित; सभी ड्यूटी पर लौटे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर // सहकारी समिति कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। जिले के सभी कर्मचारी आज से अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों पर वापस काम पर लौट रहे हैं। पिछले कई दिनों से जारी यह हड़ताल धान खरीदी व्यवस्था को लगातार प्रभावित कर रही थी। समितियों के कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर काम से दूर थे, जिसके कारण खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएँ धीमी पड़ गई थीं। लेकिन अब संघ ने सामूहिक निर्णय लेते हुए हड़ताल को रोकने का फैसला लिया है।
किसानों को भी बड़ी राहत
कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से लगातार काम पर वापस लौटने का दबाव बनाया जा रहा था। स्थिति को देखते हुए संघ की बैठक में सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारु रहे, इसके लिए वे तुरंत काम पर लौटेंगे। हड़ताल के स्थगित होने के बाद आज से सभी खरीदी केंद्रों पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो गई है और काम सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है। इससे किसानों को भी बड़ी राहत मिली है, क्योंकि खरीदी प्रक्रिया अब फिर से गति पकड़ सकेगी।
प्रशासन से बातचीत जारी रहेगा 
प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि कर्मचारियों की वापसी से धान खरीदी का पूरा सिस्टम फिर से पटरी पर आ जाएगा। वहीं कर्मचारी संघ ने साफ कहा है कि उनकी मांगें अभी भी कायम हैं और आगे समाधान के लिए वे प्रशासन से बातचीत जारी रखेंगे।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!