38.7 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

गौरेला पेंड्रा मरवाही में बदला स्कूलों का समय, ठंड के कारण प्रशासन ने जारी किया आदेश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठंड का असर अब दिखने लगा है. बच्चों की सेहत ठंड से प्रभावित ना हो इसके लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है. जिला प्रशासन ने सोमवार से सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के समय में बदलाव किया है. कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी ने इसे लेकर आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार 20 नवंबर 2025 से नई समय-सारणी लागू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी.

 

ठंड के कारण बदला स्कूल का समय :जिले की दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में पहली पाली सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी. दूसरी पाली का समय दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शाम 4 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित किया गया है. वहीं एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढे़ तीन बजे तक संचालित होंगे.

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!