कोरबा (cgcitynews)// कोरबा जिला कलेक्टर के निर्देश और जिला स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों से सीएचसी पोड़ी-उपरोड़ा में एलएससीएस (सीजेरियन) शल्य चिकित्सा सेवा आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव का रास्ता खुल गया है।
11 दिसंबर को पहली प्रसूता कमला यादव का सीजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया, और उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। यह सुविधा शुरू होना पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
सफल टीम में शामिल रहे—
डॉ. राकेश सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
डॉ. अनिल बनर्जी (निश्चेतना विशेषज्ञ)
डॉ. अविनाश कश्यप (शिशु रोग विशेषज्ञ)
डॉ. उमाशंकर सिंह (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी)
बीपीएम स्वरूप धारा
नर्सिंग इंचार्ज ज्योति गौतम
स्टाफ नर्स निशा मसीह, योगिता यादव
वार्ड आया शिवकुमारी
कलेक्टर व स्वास्थ्य विभाग की विशेष पहल
सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी और बीएमओ डॉ. दीपक सिंह के मार्गदर्शन में वर्षों से लंबित यह सुविधा शुरू की गई।
डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि अब गर्भवती महिलाओं को कटघोरा या निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी।
अब सीएचसी पोड़ी-उपरोड़ा में ही सुरक्षित ऑपरेशन डिलीवरी उपलब्ध रहेगी।
इससे ग्रामीण महिलाओं को क्या लाभ?
✔ समय पर सुरक्षित ऑपरेशन डिलीवरी
✔ निजी अस्पतालों का खर्च बचेगा
✔ आपात स्थिति में तुरंत उपचार
✔ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा बढ़ेगा
✔ जीवन रक्षा की संभावनाएँ होंगी अधिक मजबूत
यह कदम पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत देने वाला कदम साबित होगा।

