34 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

ड्यूटी से लौट रहे एक मजदूर की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबा बिलासपुर मुख्य मार्ग में दर्री के हसदेव स्कूल के समीप आज शाम लगभग 7:00 बजे ड्यूटी से लौट रहे एक मजदूर की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार precision कंपनी में फिटर के पद पर कार्यरत बालको निवासी साबिर खान पिता करीम खान उम्र लगभग 50 वर्ष की जो कि अपनी मोटर साइकिल क्रमांक CG 12 AN 7994 से जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 15 CX 6205 की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी वहां के लोगो द्वारा डायल 112 में दी गई जिससे तत्काल डायल 112 की टीम एवं दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा मौका स्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना कर कार्यवाही की और मजदूर के जेब से मिले आधार कार्ड एवं गेट पास से उसकी शिनाख्त की गई

बताया जा रहा है मार्ग में अंधेरा होने से मोटर साइकिल के सामने अचानक मवेशी आने की वजह से वह अनियंत्रित होकर ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई

फिलहाल दर्री पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है आगे की कार्यवाही जारी है

बता दे कोरबा बिलासपुर मुख्य मार्ग में हसदेव बराज से लेकर गोपालपुर चौक तक रात के समय काफी अंधेरा होता है और मुख्य मार्ग होने की वजह से भारी वाहनों का आवागमन 24 घंटे लगा रहता है क्योंकि यह एक भीड़भाड़ वाला इलाका होने की वजह से यहां दुर्घटनाएं अक्सर घटित होती रहती हैं मुख्य मार्ग पर पहले खम्बो में स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी परंतु सभी खभों की स्ट्रीट लाइट बंद हो चुकी हैं जिससे रात के समय अंधेरे में हमेशा दुर्घटनाओं का भय बना रहता है, जबकि यहां सीएसईबी और एनटीपीसी के बड़े-बड़े संयंत्र भी स्थापित हैं और दोनों संयंत्रों के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को शिफ्ट में रात के समय भी ड्यूटी जाना होता है पर ना ही इस ओर निगम प्रशासन ध्यान दे रहा है और ना ही दोनों संयंत्र के प्रबंधन जिसका खामियाजा प्रबंधन के कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों के साथ-साथ आम जनता को भुगतना पड़ता है और दुर्घटनाओं में अपनी जान गवाना पडता है


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!