कोरबा —बाल्को बाईपास रोड रूमगड़ा से परसाभाटा तक अत्यंत जर्जर हो गया था वहाँ बड़े -बड़े गड्ढे हो गए हैं इस मार्ग से चलने वाले छोटे बड़े वाहन चालकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था ,बाल्को प्रबंधन से बार बार निवेदन करने पर भी उनके द्वारा जर्जर मार्ग को लेकर कोई ठोस पहल नहीं किया जाता था ,आखिरकार राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जनता की भावना को देखते हुए बाल्को प्रबंधन को चेतावनी देनी पड़ी की अगर सप्ताह के भीतर कोई ठोस पहल नहीं की गई तो बाल्को के खिलाफ धरना दिया जायेगा

मंत्री जी के चेतावनी के बाद आज प्रबंधन के जर्जर सड़क के मरम्मत का कार्य चालू कर दिया है
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की खुलेआम चेतावनी के बाद जागा बाल्को प्रबंधन ,रूमगड़ा से परसाभाटा रोड का मरम्मत कार्य प्रारंभ
क्या बाल्को प्रबंधन दबाव पर ही काम करता है


