कोरबा /पसान -: छत्तीसगढ़ में भी चुनाव का बिगुल बज गया है और सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गये है और जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने लगी है इसी क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने चुनावी कामकाज हेतु पसान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा के हाथों से ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया है।कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा ने कहा कि टिकट किसी को भी मिले हम सबको कांग्रेस के लिए काम करना है और विधायक प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है जिसे बड़े ही बखूबी से साथ हम निभाते आए है। वहीं कार्यकर्ताओं से उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटाने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बचन शाय कोराम संयुक्त महासचिव जुनैद खान , सुरेश गुप्ता ,जफर खान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लेखराम यादव सलीम खान ,रफीक खान ,जगतपाल आयाम ,पंकज डेनियल ,उदय यादव हरनाम सिंह अन्नू ठाकुर ,जिला महासचिव हरी प्रसाद शास्त्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी आदि मौजूद थे l

