कटघोरा // तुमान ;; राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर हर संगठन कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित करता है ,कुछ संगठन स्वच्छता पखवाड़े के तहत साफ सफाई अभियान चला कर लोगों को जागरूक करते हैं , इसी तारतम्य में कटघोरा ,बरबसपुर एरिया में संचालित इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड एवं केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।


