कोरबा, 26 नवम्बर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली तथा चलित नस्ती एवं न्यायिक अभिलेखों के संधारण की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, सीमांकन आदि का समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


