32 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

ग्राम पंचायतों को मूलभूत की राशि नही मिलने से सरपंचों में नाराजगी, गांवों में लगा मूलभूत समस्याओं का अंबार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

*ग्राम पंचायतों को मूलभूत की राशि नही मिलने से सरपंचों में नाराजगी, गांवों में लगा मूलभूत समस्याओं का अंबार*
____________________________
*कोरबा:-* त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत अब बिना मूलभूत के संचालित हो रही है। ऐसा हम नही कह रहे बल्कि ग्राम पंचायतों के सरपंचों का कहना है। बता दें कि राज्य सरकार के द्वारा मूलभूत सुविधाओं के लिए मिलने वाली राशि महीनों बीतने के बाद भी जिला से ग्राम पंचायतों में नही पहुँचा है। जिससे ग्रामो में अनेक समस्याओं का अंबार लग गया है। वहीं जिन ग्रामों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई है वहां के सरपंच कर्ज से लद चुके है। विकासखण्ड पाली व पोड़ी उपरोड़ा के अनेक सरपंचों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा मूलभूत की मिलने वाली राशि मे कटौती कर दी गई, वही जो अल्प राशि दी जाती है वह भी महीनों पहले जिला पंचायत को प्राप्त हो चुका है। जिस राशि के मिलने की आस लगाए हुए है किंतु कारण अज्ञात है कि अभी तक पंचायतों को राशि उपलब्ध नही कराया गया है। जिससे पंचायतों के संचालन में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 49 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्य सम्पादित करने का दायित्व सौंपा गया है। जिसके अनुसार जनसंख्या के हिसाब से प्रत्येक ग्राम पंचायत को मूलभूत की राशि दी जाती है। जिससे कि पंचायत द्वारा मूलभूत सेवाओं का ग्रामवासियों को लाभ पहुँचाया जा सके। लेकिन वही राशि पंचायतों को नही मिल पाने से गांवों में पेयजल, साफ- सफाई सहित अनेक समस्याएं देखने को मिल रही है। शासन- प्रशासन द्वारा पंचायतों को विकसित करने के लिए समय- समय पर अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दिया जाता है। परंतु ग्राम पंचायतों के संचालन हेतु मूलभूत राशि की कोई निश्चित अवधि तय नही होना ग्रामीण विकास कार्य को बाधित करता है और गांव की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझते रहती है। ग्रामीण जनता को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने में मूलभूत राशि की अहम भूमिका होती है लेकिन महीनों बीतने पश्चात भी पंचायतों को उक्त राशि से वंचित रखा जाना समझ से परे है। सरपंचों ने जिला प्रशासन से मूलभूत राशि की अपेक्षित मांग की है ताकि गांव के लोगों को आवश्यकतानुसार बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!