29.3 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

हाईकोर्ट ने दी मंजूरी, ज्ञानवापी के बाद अब मथुरा की शाही ईदगाह में होगा सर्वे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

इलाहाबाद  
मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद पर सर्वे की मंजूरी दे दी है. ASI सर्वे की मांग की याचिका कोर्ट में दायर हुई थी. मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि से सटी हुई जो मस्जिद है, उसमें किसी एडवोकेट से सर्वे कराने की मांग की गई थी. इसमें अलग-अलग 18 याचिका डाली गई थीं. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को एक साथ सुनवाई की.

सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर कौन होगा और सर्वे के लिए कितने दिनों का समय दिया जाएगा? इस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई 18 दिसंबर को होगी.

मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में हाईकोर्ट में याचिका को दायर किया गया था. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने 16 नवंबर को आदेश सुरक्षित रख लिया था.


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!