कोरबा // कोरबा जिले में पेट्रोल डीज़ल के अवैध कारोबार पर सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है कटघोरा थाना अंतर्गत छुरी मुख्य मार्ग में अवैध रूप से चल रहे डीज़ल पेट्रोल के कटिंग यार्ड में पुलिस ने छापेमारी कार्यवाही की जहाँ मौके पर एक टैंकर सहित भारी मात्रा में डीज़ल पेट्रोल जप्त किया है ,यहां बताना लाज़मी होगा कि इस जगह चल रहे अवैध कारोबारी का हौसला इतना बढ़ा हुआ था कि वो बिना भय के इतनी मात्रा में पेट्रोल डीज़ल का भंडारण रखा हुआ था, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर दर्रीसीएसपी रॉबिंसन गुड़िया कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर टीआई तेज प्रताप टी आई दर्री चमन लाल सिंन्हा पूरे टीम सहितअवैध तरीके से चल रहे डीजल पेट्रोल के यार्ड में छापेमार कार्यवाही की गई मौके पर एक टैंकर सहित 15860 लीटर डीजल पेट्रोल जप्त किया गया है।

