35.9 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

मोहन यादव MP के 21वें मुख्यमंत्री, देवड़ा, शुक्ल ने डिप्टी CM की शपथ ली

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

भोपाल

उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और राज्यपाल मंगूभाई की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे MP के 21वें मुख्यमंत्री हैं। कार्यकाल के हिसाब से वे 29वें CM हैं। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ दिलाई। फिलहाल, कोई और विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है। कार्यक्रम 10 मिनट का रहा।

 

मध्य प्रदेश में आज से मोहन ‘राज’ शुरू हो गया है। मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वहींं, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की शपथ की। तीनों नेताओं के शपथ ग्रहण के बाद महज 10 मिनट मे ही यह समारोह संपन्न हो गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवी समारोह में मंच पर मौजूद रहे।

 

इसके बाद अब छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ करेंगे। दोनों स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवियों के समारोह में शामिल होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता और नवनिर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह तोमर नए विधानसभा अध्यक्ष होंगे। बता दें कि, भाजपा ने मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें हासिल कर शानदार जनादेश हासिल किया, जबकि कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिलीं।

डॉ मोहन यादव ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली। उसके बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जानकारी के मुताबिक, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने ली मंत्री पद की शपथ

मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली। उसके बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जानकारी के मुताबिक, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

मध्यप्रदेश में थावरचंद गहलोत के बाद एक बड़े दलित चेहरे जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया है। 1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद से अपने लगभग 33 वर्ष के लंबे राजनीतिक कार्यकाल में जगदीश देवड़ा आठवी बार विधायक बने हैं। देवड़ा ने आज भोपाल में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

प्रदेश की 2003 में उमा भारती सरकार से लेकर अभी शिवराज सिंह चौहान की सरकार तक में वे बड़े मंत्रालय संभाल चुके हैं। जिनमें परिवहन, गृह, श्रम, जेल, वित्त मंत्री का प्रभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें जहां भी भेजा, वहां काफी अच्छे से कार्य किया है।

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल ने ली डिप्‍टी सीएम पद की शपथ

मोहन यादव के बाद मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल को डिप्‍टी सीएम पद की शपथ दिलाई. इस तरह से मध्‍य प्रदेश में सीएम के साथ दो डिप्‍टी सीएम भी होंगे. मंच पर अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान के साथ ही अन्‍य नेता भी मौजूद रहे.

देवड़ा  को बनाया उप मुख्यमंत्री

थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने के बाद से मप्र बीजेपी में बड़े दलित चेहरे के रुप में देखा था। उन्हें अब उप मुख्यमंत्री के रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!