38.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

*छ.ग.उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष-मा.उमाकांत चंदेल “एडवोकेट ऑफ द ईयर” से सम्मानित*

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

*छ.ग.उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष-मा.उमाकांत चंदेल “एडवोकेट ऑफ द ईयर” से सम्मानित*

*छत्तीसगढ़ मानवाधिकार जन जागरण फाउंडेशन छ.ग. शासन द्वारा पंजीकृत मानव अधिकार के क्षेत्र में कार्य करने वाला संस्था है। जिसका वार्षिक कार्यक्रम “विश्व मानव अधिकार दिवस “प्रादेशिक कार्यक्रम के रूप में प्रत्येक इस संस्था द्वारा मनाया जाता है,पूर्व की भांति इस वर्ष भी 11 दिसंबर 2023 को स्थान हाई कोर्ट के पास चकरभाठा बिलासपुर के “उत्तम -इन” में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष- मा.एड.उमाकान्त चन्देल साहब एवं विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता उच्च न्यायालय एड. रणजीत सिंह मरहास के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से संस्था के सदस्यों की गरिमा मय उपस्थिति रही,जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मान पत्र एवं सम्मान पदक से सम्मानित किया गया।*
*छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के द्वारा संस्था के इस कार्यक्रम में घोषणा की गई कि जब भी संस्था को हम अधिवक्ताओं की आवश्यकता होगी हम सदैव सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे।*
*संस्था द्वारा जनहित के कार्यों में लगे अन्य सामाजिक व स्वास्थ्य संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया!साथ ही पत्रकारों,शिक्षक एवं समाज सेवकों को भी सम्मान पत्र, शील्ड से सम्मानित किया गया है ।संस्था द्वारा गत चार वर्षो से छत्तीसगढ़ प्रदेश में कार्य करते हुए अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु सार्थक पहल करता है ।*
*यह संस्था जनहित के मुद्दों के लिए निशुल्क “हाई कोर्ट में जनहित याचिका” के माध्यम से भी कार्य कर सामाजिक में आगे बढ़ रहा है संस्था द्वारा कम समय में कई उपलब्धियां हासिल की गई है।*
*संस्था की गतिविधि सुचारू रूप से चलता रहे इसलिए प्रदेश कमेटी द्वारा संचालक/संरक्षक मंडल की गठन प्रदेश में की गई है ताकि संस्था को और सशक्त मजबूत बनाया जा सके!*

*संस्था प्रमुख सी0एस0 चौहान ने कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने की भी घोषणा की है।*

*मुख्य अतिथि के हाथों जशपुर जिला के कार्यकर्ताओं को एक्टिव जिला अवार्ड से सम्मानित किया गया वहीं- रायगढ़ जिला के खरसिया तहसील को तहसील स्तरीय उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष श्री सी0एस0 चौहान(अधिवक्ता-हाई कोर्ट) जी द्वारा संस्था के द्वारा किये गये कार्यों का विवेचन किया गया तथा प्रदेश महासचिव आत्माराम साव द्वारा संस्था के भावी कार्यक्रम एवं कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।*
*कार्यक्रम संयोजन श्रीमती विभा चौहान प्रदेश कोषाध्यक्ष के मार्गदर्शन में तथा जिला व संभागीय पदाधिकारी/सदस्यो के सहयोग द्वारा संपन्न हुआ


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!