भिलाई / कांग्रेस की महासचिव महिलाओं के सम्मेलन में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुँची वहाँ उनका परिवार के सदस्यों ने आत्मीयता से स्वागत किया

प्रियंका गांधी ने अमेठी में पिता के साथ किए दौरे का संस्मरण सुनाया – प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मैं छोटी थी तब मैं अपने पिता जी के साथ अमेठी के दौरे पर गई थी। वे खुद जीप चलाते गये। एक गांव में हम उतरे, कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। एक महिला उन्हें जोरजोर से डांटने लगी। मुझे लगा कि मेरे पिता को कैसे डांट रही हैं। उसने कहा कि सड़क खराब है तुमने क्या किया है। मेरे पिता जी ने उनकी बात शांति से सुनी और कहा कि सब ठीक करेंगे। यह उस समय की राजनीति है कि प्रधानमंत्री तक को एहसास होता था कि जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी है। मैंने अपने पिता से पूछा कि बुरा नहीं लगा। मेरे पिता ने कहा कि नहीं उसका कर्तव्य मुझे ध्यान दिलाने का था और मेरा भी कर्तव्य है कि मैं उनकी समस्याओं को दूर करने काम करू
प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री के परिवार के साथ

