पेण्ड्रा / मरवाही : सीजी सिटी न्यूज की खबर का एक बार फिर असर हुआ जब खबर प्रकाशित होने पर लोगों के हाथ मदद के लिए आगे बढ़े ,मामला मरवाही के नाका का है जहाँ बाड़ी में अरहर की झाड़ियों में छिपे भालु ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची सुनीता पर

हमला कर छात्रा का एक आंख और नाक नोंचकर जिस्म के दुसरे हिस्सों में भी गंभीर चोट पहुंचाया था. छात्रा गंभीर हालत में एम्स रायपुर में अभी भर्ती है.
सीजी सिटी न्यूज ने उस बच्ची के इलाज के लिए सभी से अपील की थी.

खबर के बाद बहुत अच्छी बात है कि अब उस बच्ची के इलाज के लिए पैसे को लेकर परेशान पिता ने अब राहत की सांस ली है. भालु के हमले से घायल आदिवासी छात्रा के ईलाज के लिए शिक्षकों-कर्मचारियों और नागरिकों के द्वारा आर्थिक मदद की जा रही है.
डीएफओ के निर्देश पर वनकर्मी भी छात्रा का हालचाल जानने एम्स रायपुर पहुंचे हैं.
सीजी सिटी न्यूज ने उस बच्ची की मदद की अपील की थी. जिसके बाद यह मामला क्षेत्रवासियों के संज्ञान में आने के बाद छात्रा की ईलाज में मदद के लिए फोन पे के जरिए कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक और नागरिक आर्थिक सहायता कर रहे हैं. छात्रा बहुत ही गरीब परिवार की है. इसलिए उसके परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी है. जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती है उस स्कूल के शिक्षक भी शुक्रवार को छात्रा को देखने और आर्थिक सहायता करने पहुंचे.
वहीं इस घटना को गंभीरता से लेते हुए छात्रा के भविष्य को देखते हुए मरवाही वन मंडल के डीएफओ शशि कुमार ने कहा छात्रा की हालत को देखने के लिए वन कर्मियों को एम्स रायपुर भेजा है.
डीएफओ ने कहा है कि छात्रा के भविष्य के लिए डाक्टरी जांच के बाद अगर नेत्रदान से छात्रा को नेत्र मिलता है तो नेत्र प्रत्यर्पण का पूरा खर्च वन विभाग के द्वारा उठाया जाएगा. वहीं छात्रा के चेहरे को भी प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ठीक करवाया जाएगा. छात्रा की ईलाज के लिए आर्थिक सहायता करने वालों की क्षेत्र में सराहना हो रही है.


