Raipur //छत्तीसगढ़ के पुलिस मुख्यालय में तैनात आईजी रतन लाल डांगी पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है.
केस के बारे में जानिए ?: इस मामले में मिल रहीं जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 15 अक्टूबर को डायरेक्टर जनरल पुलिस अरुण गौतम से मिलकर अपनी शिकायत का पात्र दिया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2017 में वह रतनलाल डांगी के संपर्क में आई तब डांगी कोरबा में SP के पद पर तैनात थे. शुरू शुरू में इन दोनों लोगों की बात सोशल मीडिया पर हुई. रतनलाल डांगी की दंतेवाड़ा पर पदस्थापना के दौरान वीडियो कॉल के जरिए यह महिला उनको योग सिखाती थी. ये दोनों लगातार संपर्क में बने रहे और उसके बाद इन लोगों के बीच घर आना जाना भी शुरू हुआ.
वहीं पुलिस सूत्रों से मिल नहीं जानकारी के अनुसार रतनलाल डांगी ने भी डायरेक्टर जनरल पुलिस अरुण देव गौतम को एक पत्र दिया है जिसमें उन्होंने यह लिखा है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है. लेकिन इस बात की समीक्षा नहीं हो पाई है कि महिला उनको कैसे ब्लैकमेल कर रही है और यह महिला से किस तरीके से संपर्क में आए हैं. इन तमाम बिंदुओं को लेकर के पुलिस मुख्यालय ने एक जांच टीम को गठित किया है
दो पुलिस अधिकारियों को दिया गया जांच का जिम्मा: रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर के पुलिस मुख्यालय में दो आईपीएस अधिकारियों को इसकी जांच की जिम्मेदारी दी है . इस बाबत पुलिस मुख्यालय से प्रेस नोट जारी कर जांच अधिकारी नियुक्त करने की पुष्टि की गई है. रतनलाल डांगी के खिलाफ यौन शोषण मामले की जांच 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉक्टर आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे को सौंपी गई है.


