38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

बरसात में बढ़ जाती है ग्रामीणों की मुसीबतें ,स्कूली बच्चे ,कर्मचारी रोज़ाना होते है परेशान ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // बरसात का मौसम कोरबा जिला के ग्रामीण इलाको के लिए मुसीबतों की सौगात लेकर आता है। जिले के पसान तहसील के पंडरीपानी – कर्री  के बीच में पड़ने वाली नदी में पुल नही होने के कारण  बरसात में इस क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया  पुलिया नही होने से पसान जाने के लिए  ग्रामीणों बच्चों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में नदी में पानी रहने से यह रास्ता न सिर्फ असुविधाजनक बल्कि खतरनाक भी साबित हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए यह दूरी तय करना जोखिम भरा है। कई बार पानी के बीच बच्चों को ले जाना पड़ता है जिससे उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।
सरकारी काम के लिए  लंबी दूरी
नदी में पुल नही होने से केवल छात्र ही नहीं, बल्कि सरकारी कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित होता है अस्पताल और तहसील कार्यालय तक पहुंचने वाले लोग  मजबूरी में लंबा चक्कर लगाकर आ-जा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील , अस्पताल ,बैंक ,थाना  तक पहुँचने के लिए यही मुख्य मार्ग है। बरसात में नदी में पानी होने के कारण ग्रामीण सरकारी कार्यालयों में  समय पर नहीं पहुँच पा रहे हैं जिससे उनका काम नही हो पाता है। ग्रामीणों का आरोप है की नदी में पुल निर्माण की मांग उठाई गई, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि आज पूरा क्षेत्र संकट में है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर अब भी शासन-प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ जाएंगे ,तथा लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो जायेगे ,

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!