28.2 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

छत्तीसगढ़ की दूसरे चरण के 70 सीटों के लिए मतदान ,मध्यप्रदेश के 230 सीटो पर मतदान शुरू ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है.  मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh Elections 2023) की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. वहीं, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Elections 2023) में भी दूसरे फेज के तहत 70 सीटों पर वोट 8 बजे से डाले जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (पाटन), राज्य विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत (सक्ती), उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (अंबिकापुर), गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (दुर्ग ग्रामीण) और रवींद्र चौबे (साजा) सहित राज्य के आठ मंत्रियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा.

वहीं, भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव (लोरमी), नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (जांजगीर-चांपा), केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह (भरतपुर-सोनहत-एसटी), सांसद गोमती साय (पत्थलगांव-एसटी), वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर दक्षिण), अजय चंद्राकर (कुरुद) और पुन्नूलाल मोहिले (मुंगेली) दूसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ में 19 जिलों की 70 सीटों पर मतदान होगा. इनमें से 9 सीट एससी और 17 एसटी के लिए आरक्षित  हैं. दूसरे फेज की वोटिंग में कुल 958 प्रत्याशी मैदान में हैं. 70 सीटों पर कुल वोटरों की संख्या 1.63 करोड़ है, जिसमें 81.42 लाख पुरुष वोटर और 81.72 लाख महिला वोटर हैं, जबकि 684 थर्ड जेंडर के वोटर हैं. चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम चरण के लिए 18,806 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे ज्यादा प्रत्याशी रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर खड़े हुए हैं. यहां से 26 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि डौंडी लोहारा में सबसे कम चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचार, विशेष रूप से कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले, लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले और नक्सलवाद को लेकर निशाना साधा. उन्होंने राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया. भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तथा स्मृति ईरानी ने भी बड़े पैमाने पर प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने सट्टेबाजी ऐप घोटाले, धर्मांतरण और तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री बघेल पर हमला बोला और सत्ताधारी दल कांग्रेस पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया.

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!