33.8 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े SDOP पर चाकू से हुआ हमला; दुर्ग से कर रहे थे पीछा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात हुई, जहां दिनदहाड़े एसडीओपी तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला किया गया। सुकमा जिले के जगरगुंडा में पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा इस हमले में घायल हो गए। हमलावर, जिसकी पहचान रविशंकर साहू के रूप में हुई है, दुर्ग से उनका पीछा कर रहा था। पुलिस ने हमलावर और उसके साथ आई युवती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

HighLights

  1. दंतेवाड़ा में एसडीओपी तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला
  2. हमलावर दुर्ग से कर रहा था एसडीओपी का पीछा
  3. पुलिस ने हमलावर और युवती को किया गिरफ्तार

 जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में दिनदहाड़े एक डीएसपी पर चाकू से हमला करने की सनसनीखेज वारदात शुक्रवार को हुई। घटना कलेक्टर कार्यालय के पास शहर के एचडीएफसी बैंक के सामने बैंक से पैसा निकालकर बाहर निकलते समय यह हमला हुआ। इस हमले में सुकमा जिले के जगरगुंडा में पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा घायल हो गए।

उनके चेहरे के बांई तरफ चाकू से गहरी चोट आई है। हमले में घायल एसडीओपी तोमेश वर्मा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके पहले मौके पर मौजूद जवानों ने हमलावर को दबोचकर सड़क के डिवाइडर पर उसके हाथ बांध दिए।

हमलावर पीछा करता हुआ दंतेवाड़ा आ पहुंचा

हमलावर की पहचान दुर्ग निवासी रविशंकर साहू के तौर पर हुई है। उसके साथ एक युवती भी कार से आई हुई थी। हमलावर दुर्ग से सुकमा आकर एसडीओपी तोमेश वर्मा का लगातार पीछा करता हुआ दंतेवाड़ा आ पहुंचा। यहां मौका पाकर उसने चाकू से हमला कर दिया।

बताया जाता है कि हमलावर एक युवती के साथ आया था। सरेराह हुई इस चाकूबाजी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला पूर्व नियोजित तरीके से किया गया बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

मामले को गंभीरता से लेते हुए दंतेवाड़ा पुलिस जांच में जुटी हुई है और हमले के पीछे की वजहों की पड़ताल की जा रही है। एडिशनल एसपी आरके बर्मन के मुताबिक हमलावर और घायल एसडीओपी के बीच दुर्ग में चल रहे अदालती केस की वजह से आपसी रंजिश चल रही थी। हमले की एक वजह यह भी बताई जा रही है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!