38.7 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

चोटिया में आंधी तूफान का कहर बरपा ,बड़े पेड़ हुए धरासाई ,चोटिया – चिरमिरी मार्ग बाधित

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / चोटिया / कोरबा जिले के  बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोटिया में आज शाम लगभग 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तीव्र गति से आँधी तूफान  के साथ बारिश होने लगा
चोटिया चौक में महेंदर सिंह के घर के सामने विशालकाय पेड़ गिरकर एक ट्रैक्टर और बिजली के केबल तार को अपने चपेट में ले लिया। हवा की गति इतनी तेज थी की  लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गये। इस भयानक तूफान एवं बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया, कई ग्रामीणों के घर के छप्पर उड़ गए और चिरमिरी मार्ग में निवासरत नज़ीर खान के मकान में पानी भर गया जिससे घर में रखे हजारों रुपए के सीमेंट बर्बाद हो गए। इस तूफान से बिजली के खंभे एवं केबल कई जगह धराशाई हो गये जिससे विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई ,

समाचार लिखे जाने तक चोटिया-चिरमिरी बीच मार्ग पर पेड़ धराशाई होने से यातायात बाधित है जिससे लंबा जाम लगने की खबर है। जाम खुलवाने के लिए स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों द्वारा विशालकाय पेड़ को हटाने का कार्य जारी है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!