गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठंड का असर अब दिखने लगा है. बच्चों की सेहत ठंड से प्रभावित ना हो इसके लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है. जिला प्रशासन ने सोमवार से सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के समय में बदलाव किया है. कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी ने इसे लेकर आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार 20 नवंबर 2025 से नई समय-सारणी लागू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी.


