29.4 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

नए कानून से अवगत कराने कोरबी चौकी प्रभारी ने किया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //  कोरबी चौकी प्रभारी ने किया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। 1 जुलाई से सम्पूर्ण भारत में नए भारतीय कानूनों को लागू किया जा रहा है।भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम,जो 01 तारीख से पूरे देश में प्रवर्तन में आ रहें हैं, इनके संबंध में जानकारी देने,और लोगों को नए कानून विधियों से अवगत कराने कोरबी चौकी प्रभारी अफसर हुसैन खान, प्र.आर. चैन सिंह, प्र.आर. मोहनलाल साहू, आरक्षक विषम नारंग, आरक्षक विक्रम सिंह उइके उपस्थित रहे ।

इस जागरूकता कार्यक्रम में में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि और मीडिया शामिल हुए। परिचर्चा के दौरान वर्तमान में लागू होने वाले नए कानूनों की मूलभूत बातों से सभी को अवगत कराया गया और नए कानूनों में प्रार्थी को क्या अधिकार दिए गए हैं,महिला और बालको की सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों,प्रचलित विधियों में हुए नवीन परिवर्तन और अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल संबंधी जो प्रावधान नवीन कानूनों में लागू किए गया हैं उनकी जानकारी दी गई। सरल भाषा में नवीन कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!